Maiya Samman Yojana: करमा पर्व पर महिलाओं को मिली खुशखबरी! ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की राशि बैंक खातों में ट्रांसफर

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2025 11:09 AM

transfer the amount of  mainiya samman yojana  to the bank account

प्रदेश सरकार ने करमा पर्व के खास मौके पर रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त माह की किश्त ट्रांसफर कर दी गई है। राज्य सरकार ने कुल ₹94 करोड़ 66...

Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” (Maiya samman yojana) इन दिनों काफी चर्चा में है। वहीं प्रदेश सरकार ने करमा पर्व के खास मौके पर रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त माह की किश्त ट्रांसफर कर दी गई है। राज्य सरकार ने कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे हस्तांतरित किए हैं। बता दें कि झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजी जाती है।

बता दें कि झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को लागू किया है। जानकारी हो कि इस योजना की शुरूआत में महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद यह राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। इस योजना के तहत सिर्फ 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को सम्मान राशि दी जाती है। प्रदेश में इस योजना का लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!