Palamu News: पलामू में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शराब या ठंड से मौत की आशंका

Edited By Khushi, Updated: 24 Jan, 2026 04:59 PM

two unidentified bodies found in palamu create sensation death suspected due to

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मेदिनीनगर टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेलहाटा और सुदना को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बुजुर्ग...

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मेदिनीनगर टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेलहाटा और सुदना को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव पंकी पुलिस थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही
मेदिनीनगर टाउन पुलिस थाने के प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने कहा, "ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति के शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को शिनाख्त के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।" दूसरे शव के संबंध में, लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन या ठंड लगना प्रतीत होता है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!