लातेहार में बाइक की आपस में भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत...तीन गंभीर रूप से घायल

Edited By Khushi, Updated: 17 Apr, 2024 03:49 PM

3 youths killed three others seriously injured in bike collision

झारखंड के लातेहार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है जहां 3 युवकों की मौत हो गई है जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है जहां 3 युवकों की मौत हो गई है जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के हाटातोंगरी का है। बताया जा रहा है कि 3 युवक बाइक पर सवार होकर ब्रह्म मोरिया बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से चुकु गांव निवासी रविंद्र गंझू, जितेंद्र गंझू और झुनिया देवी चंदवा की ओर से वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे। इस क्रम में हुम्बू पेट्रोल पंप के पास अचानक दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें सभी 6 लोग घायल हो गए।

आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों गांवों में मातम छा गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!