"रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए", लालू यादव बोले- '13 दिनों में 7 रेल दुघर्टनाएं चिंताजनक'

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2024 05:34 PM

lalu yadav said 7 rail accidents in 13 days are worrying

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक के बाद एक हुईं रेल दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और साथ ही साथ केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए...

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक के बाद एक हुईं रेल दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और साथ ही साथ केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।

'भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि...'
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा," 13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो। रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।"

लालू यादव ने केंद्र की रेल नीतियों को कठघरे में खड़ा किया
आपको बता दें कि झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू स्टेशन के निकट आज यानी मंगलवार को हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसी को लेकर लालू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की रेल नीतियों को कठघरे में खड़ा किया।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने कहा कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहीं दोनों दुर्घटनाएं एक साथ तो नहीं हुईं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!