Hayaghat Assembly Seat: हायाघाट विधानसभा सीट पर BJP को कड़ी टक्कर देगी RJD।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2025 06:16 PM

1980 में हायाघाट सीट पर कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मदन मोहन चौधरी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लिया था। वहीं1985 में इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट उमाधार प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1990 में हायाघाट सीट पर हुए विधानसभा चुनाव...

Hayaghat Assembly Seat: बिहार का हायाघाट सीट, समस्तीपुर लोकसभा के तहत आता है। 1967 में हायाघाट सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट बालेश्वर राम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1969 और 1972 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बालेश्वर राम ने हायाघाट सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1977 के चुनाव में हायाघाट सीट से जनता पार्टी के टिकट पर अनिरूद्ध प्रसाद ने विरोधियों को पटखनी दे दी थी। 

1980 में हायाघाट सीट पर कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मदन मोहन चौधरी ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लिया था। वहीं1985 में इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट उमाधार प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1990 में हायाघाट सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जनता दल के कैंडिडेट कफील अहमद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1995 में जनता दल के टिकट पर हायाघाट से हरिनंदन यादव ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट उमाधार प्रसाद सिंह ने हायाघाट सीट पर विरोधियों को मात दे दिया था। 

PunjabKesari
2005 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट हरिनंदन यादव ने हायाघाट सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर अमरनाथ गामी ने हायाघाट में विरोधियों को मात दे दिया था। 2015 में अमरनाथ गामी ने जेडीयू की टिकट पर हायाघाट में जीत का सिलसिला कायम रखा था। वहीं 2020 के चुनाव में हायाघाट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। 

Hayaghat Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में हायाघाट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। रामचंद्र प्रसाद 67 हजार 30 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट भोला यादव 56 हजार सात सौ 78 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से रामचंद्र प्रसाद ने भोला यादव को 10 हजार दो सौ 52 वोट के मार्जिन से हराया था। वहीं जाप उम्मीदवार अब्दुस सलाम खान चार हजार आठ सौ 98 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Hayaghat Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में हायाघाट सीट से जेडीयू कैंडिडेट अमरनाथ गामी ने जीत हासिल की थी। अमरनाथ गामी 65 हजार छह सौ 77 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट रमेश चौधरी को 32 हजार चार सौ 46 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरनाथ गामी ने रमेश चौधरी को 33 हजार दो सौ 31 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 7 हजार आठ सौ 44 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था। 
PunjabKesari

Hayaghat Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में हायाघाट सीट से बीजेपी कैंडिडेट अमरनाथ गामी ने जीत हासिल की थी। अमरनाथ गामी ने 32 हजार 23 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट शाहनवाज अहमद कैफी 25 हजार नौ सौ 98 वोट लाकर दूसरे स्थान पर थे। इस तरह से अमरनाथ गामी ने शाहनवाज अहमद कैफी को 6 हजार 25 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अरविंद कुमार चौधरी 5 हजार नौ सौ 40 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Hayaghat Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में हायाघाट सीट से आरजेडी उम्मीदवार हरिनंदन यादव ने जीत हासिल की थी। हरिनंदन यादव 25 हजार आठ सौ 41 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट उमाकांत चौधरी को 23 हजार नौ सौ 17 वोट मिला था। इस तरह से हरिनंदन यादव ने उमाकांत चौधरी को एक हजार नौ सौ 24 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट उमाधार प्रसाद सिंह 13 हजार चार सौ 67 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

हायाघाट विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में मुस्लिम, पासवान, यादव और ब्राह्मण वोटर मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा राजपूत, कुर्मी और रविदास वोटरों की भी इस सीट पर ठीक ठाक आबादी है। आरजेडी को इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अति पिछड़े वोटरों में सेंध लगानी होगी। वहीं एकजुट एनडीए का सामाजिक आधार इस सीट पर इंडिया गठबंधन से ज्यादा बड़ी है। इसलिए एनडीए के उम्मीदवार को हायाघाट सीट पर बढ़त मिल सकती है। 
 

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

278/3

20.0

Kolkata Knight Riders

Sunrisers Hyderabad are 278 for 3

RR 13.90
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!