Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2025 05:28 PM
#RajaPakarAssemblySeat #BiharElection2025 #RajaPakarVidhanSabha
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में राजा पाकर सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिमा कुमारी ने जीत हासिल की थी। प्रतिमा कुमारी 54 हजार दो सौ 99 वोट लाकर पहले स्थान पर...
RajaPakar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक राजा पाकर विधानसभा सीट है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर साल 2010 में हुए चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट संजय कुमार चुनाव जीते थे।

इसके बाद 2015 में आरजेडी कैंडिडेट शिव चंद्र राम विधायक चुने गए थे लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा कैंडिडेट के वोट काटने की वजह से कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिमा कुमारी ने जीत हासिल की थी।
RajaPakar Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में राजा पाकर सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिमा कुमारी ने जीत हासिल की थी। प्रतिमा कुमारी 54 हजार दो सौ 99 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो जेडीयू कैंडिडेट महेंद्र राम 52 हजार पांच सौ तीन वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। प्रतिमा कुमारी ने महेंद्र राम को 17 सौ 96 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट धनंजय कुमार 24 हजार छह सौ 89 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
RajaPakar Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट शिव चंद्र राम ने जीत हासिल की थी। शिव चंद्र राम ने लोजपा कैंडिडेट राम नाथ रमण को 15 हजार एक सौ 55 वोटों से हराया था। शिव चंद्र राम को कुल 61 हजार दो सौ 51 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम नाथ रमण को कुल 46 हजार 96 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय पंकज कुमार को कुल 4 हजार 508 वोट मिले थे।
RajaPakar Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में राजा पाकर सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर जेडीयू कैंडिडेट संजय कुमार ने जीत हासिल की थी। संजय कुमार ने लोजपा कैंडिडेट गौरी शंकर पासवान को 10 हजार दो सौ 15 वोटों से हराया था। संजय कुमार को कुल 43 हजार दो सौ 12 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे गौरी शंकर पासवान को कुल 32 हजार नौ सौ 97 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के वीर चंद्र पासवान को कुल 4 हजार 180 वोट मिले थे।

वहीं राजापाकर विधानसभा सीट (RajaPakar Assembly Seat) पर पासवान और रविदास जातियां निर्णायक भूमिका निभाती रही हैं। राजापाकर की आरक्षित सीट पर राजपूत वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। पिछली बार लोजपा कैंडिडेट ने 24 हजार छह सौ 89 वोट लाकर जेडीयू को हराने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार लोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा है इसलिए जेडीयू उम्मीदवार यहां बाजी पलट भी सकते हैं।