Mahua Assembly Seat: महुआ विधानसभा सीट से क्या तेज प्रताप यादव लड़ेंगे चुनाव? II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2025 05:47 PM

1990 और 1995 में यहां से मुंशीलाल पासवान विजयी रहे थे। इसके बाद 2000 में ये सीट आरजेडी के खाते में चली गई। यहां से दसई चौधरी फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। 2005 में फरवरी और अक्टूबर में शिवचंद राम ने यहां से आरजेडी को लगातार जीत दिलाई थी। 2010 में...

Mahua Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक महुआ विधानसभा सीट है। महुआ विधानसभा सीट (Mahua Assembly Seat) हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। 1951 में महुआ सीट से एसपी के फुदेनी प्रसाद चुनाव जीते थे। इसके बाद 1957 में हुए चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट बीरचंद्र पाल ने जीत हासिल की थी। 1962 में महुआ सीट से कांग्रेस कैंडिडेट मीरा देवी ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था.... 1977 में जेएनपी से फुदेनी प्रसाद विधानसभा चुनाव जीते थे। वहीं 1985 में यहां से लोकदल ने जीत हासिल की थी। 

PunjabKesari
1990 और 1995 में यहां से मुंशीलाल पासवान विजयी रहे थे। इसके बाद 2000 में ये सीट आरजेडी के खाते में चली गई। यहां से दसई चौधरी फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। 2005 में फरवरी और अक्टूबर में शिवचंद राम ने यहां से आरजेडी को लगातार जीत दिलाई थी। 2010 में यहां से जेडीयू उम्मीदवार रविंद्र राय जीते थे। इसके बाद 2015 में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 2020 में यहां से आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में महुआ सीट (Mahua Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट मुकेश कुमार रौशन ने जीत हासिल की थी। मुकेश कुमार रौशन को 62 हजार सात सौ 47 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेडीयू कैंडिडेट आसमा परवीन 48 हजार नौ सौ 77 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। मुकेश कुमार रौशन ने आसमा परवीन को 13 हजार सात सौ 70 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट संजय कुमार सिंह 25 हजार एक सौ 98 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट (Mahua Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट तेज प्रताप यादव ने जीत हासिल की थी। तेजप्रताप यादव ने हम के उम्मीदवार रविंद्र राय को 28 हजार एक सौ 55 वोटों से हराया था। तेज प्रताप यादव को कुल 66 हजार नौ सौ 27 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रविंद्र राय को कुल 38 हजार सात सौ 72 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय बिनोद कुमार को कुल 15 हजार पांच सौ 78 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में महुआ सीट (Mahua Assembly Seat) पर जेडीयू कैंडिडेट रविंद्र राय ने जीत हासिल की थी। रविंद्र राय ने आरजेडी उम्मीदवार जागेश्वर राय को 21 हजार नौ सौ 25 वोटों से हराया था। रविंद्र राय को कुल 46 हजार तीन सौ नौ वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जागेश्वर राय को कुल 24 हजार तीन सौ 84 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय सत्येंद्र कुमार को कुल 5 हजार नौ सौ 28 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में महुआ सीट (Mahua Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट शिवचंद राम ने जीत हासिल की थी। शिवचंद राम ने जेडीयू कैंडिडेट दशई चौधरी को 7 हजार 15 वोटों से हराया था। शिवचंद राम को कुल 36 हजार छह सौ 42 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे दशई चौधरी को कुल 29 हजार छह सौ 27 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहीं लोजपा उम्मीदवार मीना देवी को कुल 23 हजार 96 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

महुआ विधानसभा सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। इसके अलावा पासवान और रविदास मतदाता भी महुआ के नतीजों की भूमिका तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बार तेजप्रताप यादव के महुआ सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। अगर तेज प्रताप यादव यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यहां से आरजेडी की जीत आसान हो जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!