Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 04:28 PM

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है।
Silver Price Today (17 February 2026): चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है। मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ नजर आया।
MCX पर चांदी धड़ाम
Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 2.22% टूटकर 5,336 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,555 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले सोमवार को यह 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी वायदा 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी गिरकर 76.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।
IBJA के मुताबिक आज का रेट
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह चांदी 2,40,947 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो दोपहर तक गिरकर 2,34,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
दिल्ली बाजार में भी गिरावट
Akhil Bharatiya Sarafa Sangh के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।
बिहार के प्रमुख शहरों में आज का चांदी भाव
(Silver Jewellery Rates – 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलो)
- पटना (Patna Silver Rate Today)
- 10 ग्राम: ₹2,600
- 100 ग्राम: ₹26,000
- 1 किलो: ₹2,60,000
गया (Gaya Silver Price)
- 10 ग्राम: ₹2,590 के आसपास
- 100 ग्राम: ₹25,900 के करीब
- 1 किलो: ₹2,59,000 के आसपास
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Silver Rate)
- 10 ग्राम: ₹2,600 के करीब
- 100 ग्राम: ₹26,000 के आसपास
- 1 किलो: ₹2,60,000 के आसपास
भागलपुर (Bhagalpur Silver Price)
- 10 ग्राम: ₹2,585 के आसपास
- 100 ग्राम: ₹25,850 के करीब
- 1 किलो: ₹2,58,500 के आसपास
नोट: शहरों में ज्वेलरी रेट में मेकिंग चार्ज और GST अलग से जुड़ सकता है।
क्या अभी चांदी खरीदना सही रहेगा?
बिहार में शादी-विवाह और निवेश सीजन को देखते हुए कीमतों में आई गिरावट को कई खरीदार मौके के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि चांदी में उतार-चढ़ाव तेज बना हुआ है।