भूमि विवाद ने ली जान! चाचा ने 3 माह की भतीजी को ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jan, 2026 12:26 PM

a land dispute between brothers became the cause of death

Arwal Crime News: बिहार के अरवल जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहा पर पारिवारिक विवाद के दौरान तीन माह की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और...

Arwal Crime News: बिहार के अरवल जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहा पर पारिवारिक विवाद के दौरान तीन माह की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान नीतीश कुमार की 3 माह की बेटी कृति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का अपने भाई विकास कुमार के साथ अक्सर जमीन को लेकर झगड़ा होता रहता था। बीते शुक्रवार को भी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान विकास कुमार ने घर में सो रही अपनी तीन माह की भतीजी की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्ची के परिजनों ने उसके चाचा और चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!