Edited By Harman, Updated: 09 Feb, 2026 03:17 PM

Bihar Road Accident News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां इंटर का पेपर देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं इस हादसे की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन बाईपास मेन रोड की है। मृतक की पहचान विजय झा के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधुबन बाईपास पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
इधर हादसे के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुनौरा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।