Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 02:30 PM

Nitish Kumar Oath Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (Bihar CM Oath) ली। वहीं, नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद सोशल...
Nitish Kumar Oath Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (Bihar CM Oath) ली। वहीं, नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उन्हें बधाई है।
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को बधाई और आगामी पूरे पाँच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/dhNI7uakEe
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2025
आगामी पूरे पांच सालों के लिए...- Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को बधाई और आगामी पूरे पांच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं!"
बता दें कि आज बिहार में नई सरकार का गठन (Bihar Government Formation) हो गया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और NDA के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।