Edited By Harman, Updated: 16 Feb, 2026 02:16 PM

Bihar Road Accident : बिहार के भोजपुर जिले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने 7 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।...
Bihar Road Accident : बिहार के भोजपुर जिले सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने 7 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा।
खलिहान से निकलते ही काल बनी गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुपरा के पास की है। मृतक की पहचान धनुपरा निवासी सोनू कुमार के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे किशन अपने खलिहान से निकलकर सड़क किनारे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक अनियंत्रित गाड़ी ने उसे रौंद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया।
लोगों ने जमकर काटा बवाल
मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर पटना-आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर स्पीड लिमिट का कोई पालन नहीं होता और न ही भारी वाहनों पर अंकुश है।सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने जाम हटवाया। यातायात सुचारू होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।