Edited By Harman, Updated: 10 Mar, 2026 12:51 PM

Bihar Crime News : बिहार के बेगूसराय जिले से एक सरकारी शिक्षक की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। रविवार की छुट्टी के दिन किताब देने के बहाने एक सरकारी शिक्षक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने...
Bihar Crime News : बिहार के बेगूसराय जिले से एक सरकारी शिक्षक की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। रविवार की छुट्टी के दिन किताब देने के बहाने एक सरकारी शिक्षक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छुट्टी के दिन किताब दिखाने के बहाने रची साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई है। रविवार शाम वह किताब दिखाने के बहाने छात्रा के घर पहुँचा। घर में कोई सदस्य न देख उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने सूझबूझता से अपने आपको टीचर के चंगुल से छुड़ाया और रोते-बिलखते घर से बाहर निकल परिजनों और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई।
ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को किया पुलिस के हवाले
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे शिक्षक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप पहले भी कई बार लग चुके है। इससे पहले सामाजिक सुलह-समझौते के कारण वह कानूनी शिकंजे से बचता रहा था।
पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 48/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो अतहर हुसैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग ने घटना का संज्ञान लिया है। संबंधित शिक्षक से पूछताछ कर सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।