रिश्वतखोरी पर नकेल! बिहार में एक ही दिन में पकड़े गए दो घूसखोर कर्मचारी, दो जिलों में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 04 Feb, 2026 10:55 AM

bihar 2 employees arrested for bribery

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को नालंदा जिले में राजगीर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। वहीं नवादा जिले में रोह अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को 35...

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को नालंदा जिले में राजगीर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। वहीं नवादा जिले में रोह अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।  

नालंदा में राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ काबू

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी राजीव कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। 
प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश साह को 45 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। 

नवादा में भी 35 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी मन्टू कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार के द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता विकाश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त गुलशन कुमार को 35 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रोह थाना क्षेत्र में सीतापुर वंशीचक मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!