नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुए कई नए चेहरे, JDU-BJP ने पुराने वरिष्ठ मंत्रियों को भी दिया दोबारा मौका

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 06:59 PM

bihar cabinet 2025 several new faces join nitish kumar cabinet

Bihar Cabinet 2025: बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरूवार को दसवीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें...

Bihar Cabinet 2025: बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरूवार को दसवीं बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश के 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। करीब 19 वर्ष से सत्ता में रहे कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू)और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ मंत्रियों को दोबारा मौका दिया है। 

10 पहली बार मंत्री बने
जारी सूची के अनुसार, मंत्रिपरिषद में शामिल 26 सदस्यों में से 10 पहली बार मंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा को बरकरार रखा गया है, जो पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। वहीं जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को भी मंत्रिमंडल में बरकरार रखा गया है। भाजपा ने अपने पूर्व मंत्रियों मंगल पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद मेहता और नितिन नविन को दोबारा कैबिनेट में शामिल किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी मंत्रिमंडल में वापसी की हैं। एक अन्य मंत्री नारायण प्रसाद की भी वापसी हुई है। वर्ष 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नीतीश के अचानक अलग होने पर जायसवाल व प्रसाद ने अपना पद गंवा दिया था और पिछली बार जदयू के राजग में लौटने पर भी उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली थी।

जमा खान एकमात्र मुस्लिम मंत्री
राजग के अन्य सहयोगियों में हम (सेक्युलर) ने फिर से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को अपना मंत्री बनाया है। नए चेहरों में जमुई से भाजपा विधायक व शूटिंग खिलाड़ी रह चुकीं श्रेयसी सिंह, औराई की विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री जय नारायण निषाद की बहू रमा निषाद शामिल हैं। इन्हें पार्टी के ईबीसी मल्लाह समुदाय के प्रति पहुंच बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट में जगह मिली है, हालांकि वे विधायक नहीं हैं। उम्मीद है कि दीपक को छह महीने के भीतर विधान परिषद में भेजा जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृपाल यादव ने भी मंत्रिमंडल में वापसी की है। यादव ने दानापुर विधानसभा सीट से राजद के रितलाल यादव को हराया था। लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार सिंह व संजय कुमार को मंत्री पद दिया गया है। मंत्रिमंडल में तीन महिला मंत्री हैं, जिनमें जदयू की लेसी सिंह और पहली बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह व रमा निषाद हैं। जाम खान एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!