5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया सहायक निदेशक, ITI संस्थानों के फंड आवंटन के बदले मांगी थी घूस

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2026 11:11 AM

assistant director caught accepting a bribe of 5 lakh rupees

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर मुहल्ला निवासी और परिवादी ओम प्रकाश ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नया व्यवसाय के लिए कुल 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को वेतन, कार्यालय व्यय...

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर मुहल्ला निवासी और परिवादी ओम प्रकाश ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नया व्यवसाय के लिए कुल 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को वेतन, कार्यालय व्यय एवं मशीन उपस्कर मद में 2,69,40,208/- रूपए के आवंटन के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में संचिका लंबित थी। 

रिश्वत के नाम मांगे थे दस लाख रूपए 
इस संचिका के निष्पादन के स्तर पर आरोपी सहायक निदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय, पटना परमजय सिंह ने परिवादी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण सुनील कुमार को रिश्वत देने के नाम पर दस लाख रूपए की राशि की मांग की। प्रारंभिक जांच में परिवादी के द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए और इसके बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुसंधानकर्ता पवन कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। 

15 लाख रुपए से अधिक राशि बरामद
सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त परमजय सिंह, को पांच लाख रूपये रिश्वत लेते हुए नियोजन भवन, पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग  के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरारी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त परमजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके पटना स्थित आवास की तलाशी के लिए पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। तलाशी के क्रम में अबतक लगभग 15 लाख रूपया नगद से अधिक राशि एवं निवेश के कई कागजात आदि बरामद हुए हैं। तलाशी की कारवाई जारी है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!