छात्रा के साथ संबंध बना रहा था शिक्षक, तभी नानी ने रंगे हाथ पकड़ा.. उसके बाद जो हुआ होश उड़ा देगा

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2026 02:18 PM

teacher was having s x with student grandmother caught him red handed then

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी शिक्षक विजय पासवान पीड़िता के घर जाकर उसे ट्यूशन पढ़ाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 फरवरी को पीड़िता की नानी अचानक घर पहुंचीं और आरोपी को नातिन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। शोर मचाने पर आरोपी ने शुरू में शादी...

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से मानवता और शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक ट्यूशन शिक्षक ने अपनी ही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ विश्वासघात किया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

रंगे हाथ पकड़े जाने पर शादी का झांसा, फिर मुकरा 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी शिक्षक विजय पासवान पीड़िता के घर जाकर उसे ट्यूशन पढ़ाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 फरवरी को पीड़िता की नानी अचानक घर पहुंचीं और आरोपी को नातिन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। शोर मचाने पर आरोपी ने शुरू में शादी करने और सामाजिक सहमति मानने का ढोंग रचा। 

पंचायत में दी जान से मारने की धमकी 

मामले को लेकर 8 फरवरी को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान विजय पासवान अपने वादे से मुकर गया और पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी कहा कि यदि मामला दर्ज कराया गया, तो वह लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देगा। इस धमकी के बाद डरे हुए परिजनों ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी 

बहादुरपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 25/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी कर आरोपी विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया, "पीड़िता की नानी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस साक्ष्य जुटाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।"


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!