Pizza ने ली एक और जान! 15 साल के लड़के ने रात में खाया पिज्जा, सुबह हो गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2026 06:40 PM

a 15 year old boy died after eating pizza

10वीं के छात्र बलवीर विनय की पिज्जा खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 15 वर्षीय बलवीर ने गुरुवार रात स्थानीय दुकान से पिज्जा खाया था, जिसके बाद उसे तेज दस्त शुरू हुए और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में...

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 15 वर्षीय किशोर की पिज्जा खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिहिया नगर ब्लॉक रोड निवासी और सरकारी शिक्षक विनय कुमार केसरी के पुत्र बलवीर विनय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

पिज्जा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बलवीर ने गुरुवार (5 फरवरी, 2026) की रात  एक दुकान से पिज्जा खाया था। देर रात और शुक्रवार की अल सुबह उसे अचानक तेज दस्त (Loose Motion) शुरू हो गए। छात्र की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि वह कमजोरी के कारण घर की गली में ही गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
परिजन आनन-फानन में उसे बिहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बलवीर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (मृत लाया गया) घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस दुकान की भी पहचान की जा रही है जहां से पिज्जा खरीदा गया था। 

होनहार छात्र था बलवीर
बलवीर 10वीं कक्षा का छात्र था और इसी साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने बताया कि वे बक्सर से लौटकर आए थे और उन्हें सुबह 4 बजे इस अनहोनी की जानकारी मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!