Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर: न्यूनतम तापमान 5°C तक लुढ़का, घने कोहरे से जनजीवन ठप

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Dec, 2025 07:31 AM

bihar weather today

बिहार में सर्दी ने इस सीजन का सबसे खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक सिमट गई।

Bihar Weather Update: बिहार में सर्दी ने इस सीजन का सबसे खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक सिमट गई। राज्य का सबसे कम तापमान 5.8°C तक गिर गया, जिससे लोगों की हड्डियाँ तक ठिठुरने लगी हैं। ठंड और कोहरे के दोहरे हमले ने ट्रेनें, बसें, हवाई जहाज़ सबकी रफ्तार छीन ली है।

घना कोहरा और शून्य विजिबिलिटी

बुधवार को सुबह-सुबह पूरा उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम बिहार कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा। मौसम विभाग ने आज और कल भी पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद और जमुई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। इससे सड़क और रेल यातायात पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।

ठंड का सबसे ज्यादा प्रकोप दक्षिण-पश्चिमी जिलों में

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में गया, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कई इलाकों में “कोल्ड डे” की स्थिति बन सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और किसान सुबह जल्दी खेतों में नहीं निकल पा रहे हैं।

रात का सबसे ठंडा इलाका फिर रहा कैमूर

पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान एक बार फिर कैमूर के अधौरा में 5.8°C दर्ज किया गया। पश्चिम बिहार के 17 जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे रहा। दिन में भी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो रही। आज अधिकतम तापमान 24–28°C के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन कोहरा दिन में भी छंटने का नाम नहीं ले रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!