Edited By Harman, Updated: 13 Feb, 2026 11:26 AM

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' के तहत उन हजारों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं।...
Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' के तहत उन हजारों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं। सरकार ने दूसरी किस्त की राशि जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दूसरी किस्त में 20 हजार रुपए मिलेंगे। पात्र उद्यमियों का चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मार्च के आखिरी हफ्ते में खातों में आ सकती है किश्त
जिन महिला उद्यमियों को पिछले साल नवंबर में पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपये की राशि दी गई थी, उन्हें अब दूसरी किस्त का इंतजार नहीं करना होगा। विभाग के अनुसार, मार्च के अंतिम सप्ताह तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20,000 रुपये की दूसरी किस्त सीधे DBT के जरिए भेज दी जाएगी। वहीं इसमें महिला उद्यमी को पांच हजार रुपये का योगदान देकर रोजगार को बढ़ाना होगा।
पात्रता की शर्तें
यह राशि सभी महिलाओं को नहीं, बल्कि केवल उन लाभार्थियों को मिलेगी जिन्होंने:
.पहली किस्त (10 हजार रुपये) का सही उपयोग किया है।
.अपना उद्यम या छोटा रोजगार सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।
.विभागीय आकलन में अपने काम की प्रगति दिखाई है।
2 लाख रुपये तक की मिलेगी अतिरिक्त सहायता
योजना की खास बात यह है कि शुरुआती 10,000 रुपये के बाद सफलतापूर्वक रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। जीविका विभाग के अनुसार, यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि किस्तों में दी जाएगी। रोजगार की शुरुआत और उसकी प्रगति की जांच के बाद ही आगे की किस्तें जारी होंगी। इससे महिलाएं अपना छोटा-मोटा व्यवसाय या स्वरोजगार मजबूत कर सकेंगी।