Edited By Ramanjot, Updated: 08 Feb, 2026 01:57 PM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा होने के कारण द्दश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और अनुमंडल...
Road Accident : बिहार के मधुबनी जिले में घने कोहरे की वजह से सुबह करीब तीन बजे एनएच- 27 पर फुलपरास प्रखंड के पूरवारी टोल प्लाजा के पास वैशाली ट्रेवल्स की एक यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए।
मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घना कोहरा होने के कारण द्दश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल फुलपरास पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- मिड-डे मील बना 'जहर': स्कूल में खाना खाने से 70 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी
तीन यात्रियों की हालत गंभीर
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिये दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हैवानियत की हदें पार: 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या; खून से लथपथ मिला शव