Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2025 07:21 AM

प्रदेश में सक्रिय मोंथा तूफान (Montha Cyclone) के कारण गुरुवार को राजधानी पटना समेत 17 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, शुक्रवार को भी अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की...
Bihar Weather Today: प्रदेश में सक्रिय मोंथा तूफान (Montha Cyclone) के कारण गुरुवार को राजधानी पटना समेत 17 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, शुक्रवार को भी अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी
- अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल जिलों में अति भारी वर्षा (Heavy Rainfall Alert) की चेतावनी जारी की गई है।
- वहीं भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (Rain Forecast) हो सकती है।
- इन इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तीन नवंबर से बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक तीन नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। इसके असर से राज्यभर में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रभाव (Cold Weather in Bihar) बढ़ेगा। हालांकि, एक नवंबर से मौसम में सुधार के आसार हैं।
पटना समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हुई बारिश
गुरुवार को राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश (Light Rain) हुई, जिससे ठंड का हल्का असर महसूस किया गया। बीते 24 घंटों में गया जिले के इमामगंज में 74.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.8°C रहा जबकि राजगीर ने 27.1°C के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया।
प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा (Rainfall in Bihar Districts)
- नवादा (मेसकौर): 50.6 मिमी
- बांका (कटोरिया): 47.4 मिमी
- जमुई (चकाई): 33.2 मिमी
- पूर्वी चंपारण (ढाका): 22.2 मिमी
- नवादा (कौआकोल): 20.6 मिमी
- गया (डोभी): 18.6 मिमी
- नवादा (अकबरपुर): 18.2 मिमी
- बांका (अमरपुर): 17.4 मिमी
- गया: 17.0 मिमी
- नवादा (हिसुआ): 14.4 मिमी