Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2026 04:30 PM

वैलेंटाइन वीक और शादी सीजन के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गहने खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।
Silver Price Today : वैलेंटाइन वीक और शादी सीजन के बीच चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 14 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे गहने खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।
दिल्ली बाजार में 5% तक गिरावट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी 13,500 रुपये यानी करीब 5% टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स समेत) पर आ गई। इससे पहले यह 2,68,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
IBJA के मुताबिक आज का चांदी भाव
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी का दाम 2,42,433 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिन मान्य रहेगा।
MCX में जबरदस्त उछाल
घरेलू हाजिर बाजार में गिरावट के बीच Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.62% यानी 8,564 रुपये चढ़कर 2,44,999 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह करीब 26,000 रुपये टूटकर 2,36,435 रुपये प्रति किलो रह गया था। मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी देखी गई और कीमत 2,41,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंची।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी 77.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। न्यूयॉर्क में भी कीमतों में करीब 2–3% की तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय तेजी का असर आने वाले दिनों में घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है।
Bihar City Wise Silver Price Today
पटना (Patna Silver Rate Today)
- 10 ग्राम: ₹2,799
- 100 ग्राम: ₹27,990
- 1 किलो: ₹2,79,900
भागलपुर (Bhagalpur Silver Price)
- 10 ग्राम: ₹2,790
- 100 ग्राम: ₹27,900
- 1 किलो: ₹2,79,000
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Silver Rate)
- 10 ग्राम: ₹2,795
- 100 ग्राम: ₹27,950
- 1 किलो: ₹2,79,500
गया (Gaya Silver Price Today)
- 10 ग्राम: ₹2,785
- 100 ग्राम: ₹27,850
- 1 किलो: ₹2,78,500
(नोट: ज्वेलरी रेट में मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से जुड़ सकता है।)
रिकॉर्ड हाई से कितनी नीचे आई चांदी?
29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी। वहीं MCX पर यह 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर गई थी। मौजूदा स्तर उस हाई से काफी नीचे है।
- क्या अभी खरीदारी का मौका है?
- शादी सीजन से पहले कीमतों में नरमी
- MCX में तेजी का संकेत
- रिकॉर्ड हाई से बड़ी गिरावट
बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा स्तर लॉन्ग टर्म निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए आकर्षक हो सकता है।