Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2026 04:47 PM

बिहार में चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार (23 फरवरी 2026) को बाजार खुलते ही Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में तेज तेजी दर्ज की गई
Silver Price Today: बिहार में चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार (23 फरवरी 2026) को बाजार खुलते ही Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में तेज तेजी दर्ज की गई, जिसका असर सीधे पटना समेत राज्य के अन्य शहरों के सर्राफा बाजारों पर पड़ा।
दोपहर तक MCX पर चांदी करीब 4.92% यानी 12,456 रुपये की छलांग लगाकर ₹2,65,400 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह ₹2,52,944 प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक जा चुकी है।
International Market का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। विदेशी बाजार की मजबूती का असर बिहार के स्थानीय बाजारों में साफ दिख रहा है।
दिल्ली में चांदी ₹2.64 लाख प्रति किलो (टैक्स सहित) पर पहुंच गई है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार कुछ बाजारों में चांदी का रेट ₹3,00,000 प्रति किलो तक बताया जा रहा है।
IBJA के अनुसार सुबह से दोपहर तक उछाल
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह चांदी ₹2,50,314 प्रति किलो थी, जो दोपहर तक बढ़कर ₹2,65,550 प्रति किलो हो गई। यानी कुछ ही घंटों में 15 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
Bihar City Wise Silver Price (ताजा रेट)
बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए लेटेस्ट रेट इस प्रकार हैं:
- शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
- पटना ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
- गया ₹2,990 ₹29,900 ₹2,99,000
- भागलपुर ₹3,010 ₹30,100 ₹3,01,000
- मुजफ्फरपुर ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
- दरभंगा ₹2,995 ₹29,950 ₹2,99,500
नोट: मेकिंग चार्ज और GST अलग से जोड़े जा सकते हैं।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,64,000 प्रति किलो पर स्थिर रही थी। वहीं वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 2.55% की तेजी के साथ 80.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।
वायदा बाजार में भी मजबूती देखी गई। MCX पर मार्च डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट करीब ₹4,375 की तेजी के साथ ₹2,45,750 प्रति किलो पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर भी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ 78.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।