मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले- पार्टी को नई ऊर्जा...

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Dec, 2025 06:07 PM

bjp new chief samrat choudhary congratulates nitin nabin

BJP New Chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Minister Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने...

BJP New Chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Minister Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय_कार्यकारी_अध्यक्ष पद पर माननीय नितिन नवीन जी को नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्तागण को मजबूती प्रदान करेगा।"

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, "भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।" भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नबीन को इस पद के लिए चुना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!