सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को दी पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2022 10:13 AM

cbi court allows renewal of passport to lalu yadav

विशेष न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में एक आवेदन दाखिल कर लालू यादव के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने राजद अध्यक्ष के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी। आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने लालू यादव को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है।

पटनाः अविभाजित बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही पटना व्यवहार न्यायालय स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी।

विशेष न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में एक आवेदन दाखिल कर लालू यादव के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने राजद अध्यक्ष के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी। आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने लालू यादव को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है।

गौरतलब है कि चारा घोटाला का एक मामला पटना की विशेष अदालत में लंबित है, जिसमें यादव भी आरोपित हैं। मामले में अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने 10 अगस्त 2022 की अगली तिथि निश्चित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!