Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jan, 2026 02:15 PM

Chhapra Raod Accident: पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रोड़िया गांव निवासी संतोष साह की पुत्री बुलबुल कुमारी (05) अपने घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने...
Chhapra Raod Accident: बिहार में सारण जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घर के समीप खेल रही थी बुलबुल
दरअसल, घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रोड़िया गांव निवासी संतोष साह की पुत्री बुलबुल कुमारी (05) अपने घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।