मुश्किलों से घिरे पप्पू यादव! कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Edited By Harman, Updated: 04 Feb, 2026 01:23 PM

court has issued an attachment and confiscation order against pappu yadav

Pappu Yadav : पटना की एक विशेष अदालत ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। आरोप है कि पप्पू यादव और अन्य अभियुक्तों ने धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लिया था। लंबे समय से अदालत में अनुपस्थित रहने...

Pappu Yadav : पटना की एक विशेष अदालत ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। आरोप है कि पप्पू यादव और अन्य अभियुक्तों ने धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लिया था। लंबे समय से अदालत में अनुपस्थित रहने के कारण यह मामला बढ़ता जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, अदालत के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय ने लगातार अनुपस्थिति के कारण पप्पू यादव के अलावा शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। इससे पहले तीनों की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी के वारंट और इश्तिहार भी जारी किया जा चुका है।

जानें मामला क्या है?

यह मामला 1995 से जुड़ा है। पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया। बाद में मकान मालिक को पता चला कि मकान का इस्तेमाल सांसद का ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!