पश्चिम चंपारण: सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से अपराधियों ने व्यक्ति से की 50 हजार की लूट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jan, 2021 04:08 PM

criminals rob a person of 50 thousand from local branch of central bank

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लूट लिए।

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लूट लिए।

नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने सोमवार को बताया कि चौतरवा थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी ढेबर यादव सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहे थे तभी बोलेरो सवार अपराधी उनसे रुपए से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने ढेबर यादव को पीट-पीटकर घायल कर दिया और रुपये लेकर फरार हो गए।

कुमार ने बताया कि घायल को बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त कर रही है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!