जमुई में 6 हजार करोड़ की लागत से बनेगा स्टील प्लांट, सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा

Edited By Harman, Updated: 18 Mar, 2026 04:56 PM

steel plant to be built in jamui at a cost of 6 000 crore samrat chaudhary

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जमुई जिले में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Bihar News : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जमुई जिले में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

भीमबांध और कुंड घाट को 'इको टूरिज्म' हब बनाने की तैयारी

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले के लछुआर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जमुई जिले में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भीमबांध और कुंड घाट को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव था। उस समय सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं। उन्होंने कहा कि तब राज्य में केवल छह हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो अब बढ़कर एक लाख 40 हजार किलोमीटर हो गई हैं।उन्होंने कहा कि बिहार का बजट पहले लगभग 23 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, अब यह संख्या बढ़कर दो करोड़ 16 लाख हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!