PM Kisan 22nd Installment Update : बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे दो-दो हजार, ऐसे चेक करें स्टेटस

Edited By Harman, Updated: 13 Mar, 2026 10:00 AM

pm kisan 22nd installment update

PM Kisan 22nd Installment : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। वहीं बिहार के 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक...

PM Kisan 22nd Installment : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करेंगे। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। वहीं बिहार के 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 

सालाना ₹6,000 की मदद

इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए तीन समान किस्तों—₹2,000-₹2,000 में दी जाती है। 

इस कारण रुक सकती है आपकी किस्त

.e-KYC अधूरी होना
.आधार से बैंक खाता लिंक न होना
.DBT (Direct Benefit Transfer) बंद होना
.भू-सत्यापन न होना

वहीं कई मामलों में नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर, जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोक दिया जाता है। किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे पता चल जाता है कि किस्त क्यों रुकी है। इनमें से कोई भी समस्या किस्त रोक सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इन सबको आसानी से ठीक किया जा सकता है।

पीएम किसान (PM Kisan) का स्टेटस कैसे देखें:-

.सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘.Farmers Corner’ पर क्लिक करें।
.Beneficiary Status ऑप्शन चुनें।
.आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!