Eid Moon Mehndi Designs: ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच वाली Moon Mehndi Designs का बढ़ा ट्रेंड, देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jun, 2025 07:36 AM

eid moon mehndi designs

बिहार में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर मेहंदी का क्रेज जोरों पर है। खासकर महिलाओं और लड़कियों के बीच "Moon Mehndi Designs" की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

Eid Moon Mehndi Designs:बिहार में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर मेहंदी का क्रेज जोरों पर है। खासकर महिलाओं और लड़कियों के बीच "Moon Mehndi Designs" की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। चाहे पटना की बाजार हो या दरभंगा, पूर्णिया से भागलपुर तक—हर जगह महिलाएं ऐसे डिजाइनों की तलाश में हैं जो बकरीद के त्योहार को खास बना सकें। अगर आप भी कुछ अलग और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए "चांद वाली मेहंदी" के कुछ बेहतरीन और आसान डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर भी ट्राय कर सकती हैं।

बेल स्टाइल चांद मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

यदि आप जल्दी और सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो बेलनुमा चांद डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें अंगूठे के नीचे एक बड़ा सा आधा चांद बनाएं और उसकी दोनों नोकों से फूलों की महीन बेलें उंगलियों तक ले जाएं। यह डिजाइन ना सिर्फ त्योहारी लुक देती है बल्कि इसे लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

टैटू लुक वाली चांद मेहंदी

PunjabKesari

जो महिलाएं बहुत पारंपरिक डिजाइन पसंद नहीं करतीं, उनके लिए "Tattoo Style Moon Mehndi" एक बढ़िया विकल्प है। इसमें हथेली पर एक खूबसूरत चांद बनाएं और उसके चारों ओर डिजाइनिंग लाइनें या डॉट्स बना सकती हैं। यह डिजाइन दिखने में मॉडर्न लगता है और जल्दी तैयार भी हो जाता है।

बॉर्डर चांद मेहंदी

PunjabKesari

इन दिनों बॉर्डर डिजाइन वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। बकरीद के खास मौके पर आप अपने हाथों के किनारों पर चांद का बॉर्डर बनाकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसमें चांद को उंगलियों या कलाई के किनारे पर डिजाइन करके बाकी हिस्से को सिंपल रखा जा सकता है। ये छोटे हाथों को लंबा दिखाने में भी मदद करती है।

ब्रेसलेट स्टाइल चांद और सितारा मेहंदी

PunjabKesari

अगर आप हाथों को लंबे और ग्रेसफुल दिखाना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी बेस्ट है। कलाई के चारों ओर चांद और सितारे की आकृति बनाएं और हथेली के बीचों-बीच एक खूबसूरत मस्जिद या कमल का फूल डिजाइन करें। यह डिजाइन खासतौर पर फेस्टिव वियर के साथ शानदार लुक देता है।

मस्जिद और चांद मेहंदी का कंबिनेशन

PunjabKesari

बकरीद के मौके पर अगर आप मेहंदी में धार्मिक भाव जोड़ना चाहती हैं, तो "Moon and Mosque Design" ट्राई करें। हथेली के बीच में आधा चांद बनाएं और उसके अंदर या पास में मस्जिद की सुंदर आकृति बनाएं। आप चाहें तो उसके आसपास कुरान की आयत या चाँद-सितारे भी बना सकती हैं। यह डिजाइन आपकी मेहंदी को एक स्पिरिचुअल टच देता है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!