Silver Price Today: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट! खरीदारी से पहले जाने अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 09 Mar, 2026 04:41 PM

silver price today 9 march 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव और कमोडिटी मार्केट की हलचल का असर चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव और कमोडिटी मार्केट की हलचल का असर चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को कारोबार शुरू होने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जबकि देश के सर्राफा बाजारों में अलग-अलग जगहों पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

MCX पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक करीब 0.81 प्रतिशत गिरकर 2,182 रुपये नीचे आ गया और यह लगभग 2,66,103 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव 2,68,285 रुपये प्रति किलो था।

इस साल चांदी बना चुकी है बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि इस साल की शुरुआत में चांदी ने ऐतिहासिक स्तर छुआ था। 29 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था।

IBJA के मुताबिक चांदी का ताजा भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह चांदी की कीमत करीब 2,60,273 रुपये प्रति किलो थी। दोपहर तक इसमें हल्की तेजी आई और भाव बढ़कर 2,62,803 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव

सर्राफा बाजारों में सोमवार को चांदी की कीमतें लगभग इस प्रकार दर्ज की गईं:

  • शहर    10 ग्राम    100 ग्राम    1 किलो
  • पटना    ₹2,800    ₹28,000    ₹2,80,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,795    ₹27,950    ₹2,79,500
  • भागलपुर    ₹2,805    ₹28,050    ₹2,80,500
  • गया    ₹2,790    ₹27,900    ₹2,79,000
  • दरभंगा    ₹2,800    ₹28,000    ₹2,80,000

(नोट: शहरों में कीमतें स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती हैं।)

दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या है चांदी का रेट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत घटकर लगभग 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई है। वहीं कुछ बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदी के रेट में करीब 5,000 रुपये तक की गिरावट भी दर्ज की गई है।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल

पिछले कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी करीब 600 रुपये गिरकर 2,71,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी।हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी में तेजी देखी गई और यह करीब 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक राजनीतिक तनाव, डॉलर इंडेक्स और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की रणनीति के कारण सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आने वाले दिनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!