Silver Price Today: चांदी के भाव में बड़ी गिरावट,​​ जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 12 Mar, 2026 05:06 PM

silver price today 12 march 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है।

Silver Prsहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी करीब 2,68,491 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।बाजार के जानकारों के अनुसार इस साल

2जनवरी को चांदी वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

IBJA के मुताबिक चांदी का ताजा भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी का भाव लगभग 2,66,010 रुपये प्रति किलोग्राम था। हालांकि दिन में कारोबार के दौरान इसमें गिरावट आई और कीमत करीब 2,63,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

बिहार के कई शहरों में सर्राफा बाजार के मुताबिक चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला। प्रमुख शहरों के अनुमानित रेट इस प्रकार हैं:

  • शहर    10 ग्राम चांदी    100 ग्राम चांदी    1 किलो चांदी
  • पटना    ₹2,800    ₹28,000    ₹2,80,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,790    ₹27,900    ₹2,79,000
  • गया    ₹2,785    ₹27,850    ₹2,78,500
  • भागलपुर    ₹2,795    ₹27,950    ₹2,79,500
  • दरभंगा    ₹2,790    ₹27,900    ₹2,79,000

दिल्ली के बाजार में क्या है चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई है। यहां चांदी करीब 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है, जो पिछले सत्र की तुलना में करीब 1.5 प्रतिशत कम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी की कीमत करीब 86.69 डॉलर प्रति औंस के आसपास दर्ज की गई, जो पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर रही।

चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा भरोसेमंद ज्वेलर से ही खरीदारी करें
  • ज्वेलरी खरीदते समय बिल जरूर लें
  • अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!