Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 09 Mar, 2026 04:24 PM
वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल का असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
Gold Price Today: वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल का असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बिहार में भी सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में हल्की गिरावट और फिर बढ़त दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को कारोबार शुरू होते ही सोने का वायदा भाव करीब 0.2 प्रतिशत गिरकर 327 रुपये नीचे आ गया और यह 1,61,307 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इस साल सोना बना चुका है रिकॉर्ड
बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में सोने ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना फिलहाल 5,095.81 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसका असर भारत के बाजारों पर भी पड़ रहा है।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सोने के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली।
- कैरेट सुबह का रेट दोपहर का रेट
- 24 कैरेट ₹1,58,751 ₹1,59,568
- 23 कैरेट ₹1,58,115 ₹1,58,929
- 22 कैरेट ₹1,45,416 ₹1,46,164
- 18 कैरेट ₹1,19,063 ₹1,19,676
- 14 कैरेट ₹92,869 ₹93,347
बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
बिहार के सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गईं (प्रति 10 ग्राम):
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
पटना ₹1,61,730 ₹1,48,250 ₹1,21,310
मुजफ्फरपुर ₹1,61,700 ₹1,48,200 ₹1,21,250
भागलपुर ₹1,61,750 ₹1,48,300 ₹1,21,350
गया ₹1,61,720 ₹1,48,240 ₹1,21,290
दरभंगा ₹1,61,710 ₹1,48,230 ₹1,21,280
(नोट: शहरों में कीमतें स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के अनुसार थोड़ा बदल सकती हैं।)
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल
पिछले कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,100 रुपये सस्ता होकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि हाजिर सोना करीब 14.70 डॉलर बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।
आगे सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक राजनीतिक तनाव, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बनी रहती है तो आने वाले दिनों में सोने में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।