नई सरकार बनी, विवाद भी शुरू! RJD ने NDA कैबिनेट पर साधा परिवारवाद का निशाना

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2025 08:35 PM

family politics debate bihar

बिहार में गुरुवार (20 नवंबर) को नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया। Chief Minister Nitish Kumar ने दसवीं बार शपथ ली और उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Bihar Politics Latest News: बिहार में गुरुवार (20 नवंबर) को नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया। Chief Minister Nitish Kumar ने दसवीं बार शपथ ली और उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लेकिन शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद छिड़ गया। RJD ने एनडीए मंत्रिमंडल पर ‘Parivarvad Attack’ करते हुए सोशल मीडिया पर कई तीखे सवाल उठाए हैं।

आरजेडी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट जारी कर कई मंत्रियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि उजागर करते हुए कहा कि एनडीए, जो परिवारवाद के खिलाफ होने का दावा करती है, वह खुद उसी का पालन कर रही है।

RJD ने किन मंत्रियों पर साधा निशाना? | Family Politics Allegation

पोस्ट में कई मंत्रियों का नाम लेकर आरोप लगाया गया कि वे राजनीतिक परिवार से आते हैं। पार्टी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में उनकी रिश्तेदारी का जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं:

  • संतोष सुमन — जीतन राम मांझी के बेटे
  • सम्राट चौधरी — शकुनी चौधरी के पुत्र
  • दीपक प्रकाश — उपेंद्र कुशवाहा के बेटे
  • श्रेयसी सिंह — दिग्विजय सिंह और पुतुल देवी की पुत्री
  • रमा निषाद — कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु
  • विजय चौधरी — पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी के पुत्र 
  • अशोक चौधरी — पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे
  • नितिन नवीन — पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र
  • सुनील कुमार — पूर्व मंत्री चंद्रिका राम के पुत्र
  • लेसी सिंह — पूर्व जिला अध्यक्ष भूटन सिंह की पत्नी

पोस्ट में हर मंत्री का परिचय Political Lineage के साथ देते हुए RJD ने पूछा कि जब एनडीए परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठाती है, तो उसकी कैबिनेट में इतने बड़े पैमाने पर राजनीतिक परिवारों के लोग क्यों शामिल हैं।

RJD का तंज—Family Politics vs NDA Claim

आरजेडी ने अपने संदेश के अंत में तंज कसते हुए लिखा— “ईश्वर की शपथ लेता हूं कि परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से बिहार को परिवारवाद से मुक्त कर एक नया बिहार बनाऊंगा।”

इस बयान के साथ RJD ने एनडीए की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया है। वहीं, एनडीए की ओर से इस पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Political Debate in Bihar में यह मुद्दा फिलहाल गरम हो चुका है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!