पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल! VIDEO VIRAL होते ही महिला दरोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 11:42 AM

female sub inspector suspended after video goes viral

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित महिला उपनिरीक्षक बिहटा थाने में तैनात थीं और हाल ही में जमीन विवाद से जुड़ी सूचना पर मौके पर पहुंची थीं। वहां दो पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही थी...

Patna News : बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के एक मामले में हस्तक्षेप के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में एक महिला उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बिहटा थाने में तैनात थीं दारोगा
अधिकारियों के अनुसार, संबंधित महिला उपनिरीक्षक बिहटा थाने में तैनात थीं और हाल ही में जमीन विवाद से जुड़ी सूचना पर मौके पर पहुंची थीं। वहां दो पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। पटना सिटी (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसमें घटना सही पाई गई। हालांकि, पंजाब केसरी इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। 

अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः पुलिस
एसपी ने कहा कि मामले की आंतरिक जांच में उपनिरीक्षक का आचरण पुलिस प्रशिक्षण नियमावली और सेवा आचरण के विपरीत पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!