Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Nov, 2025 02:36 PM

Bihar New government Formation: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत हुई है। वहीं, अब सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंड का फार्मूला लगभग सेट हो गया है।...
Bihar New government Formation: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत हुई है। वहीं, अब सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंड का फार्मूला लगभग सेट हो गया है। 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जा सकते हैं और जिस पार्टी के 4 या पांच विधायक है, उनको भी एक मंत्री पद मिल सकता है।
जानें किस पार्टी से कितने होंगे मंत्री?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, किस दल से कितने मंत्री होंगे, इसपर सहमति बन रही है। भाजपा से 15-16 मंत्री, जदयू के कोटे से 14 मंत्री, लोजपा रामविलास से 3 मंत्री, जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। सीएम हाउस सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर को नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी दिन वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- चिराग की पार्टी से 3...मांझी और कुशवाहा की पार्टी से बनेंगे एक-एक मंत्री!
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 202 सीटें जीतीं। 89 सीटों जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं और जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीती हैं।