8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के जनपथ से शुरू हुआ काम, जानें कब तक आएगी रिपोर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2026 05:50 PM

good news for central government employees 8th pay commission

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर हलचल तेज हो गई है। सरकार ने नई दिल्ली के जनपथ स्थित 'चंद्रलोक बिल्डिंग' में आयोग को आधिकारिक कार्यालय आवंटित कर दिया है, जहां स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 3 नवंबर...

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने आयोग की तैयारियों को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। आयोग के गठन के तीसरे महीने में सरकार ने न केवल इसकी प्रक्रियाओं को गति दी है, बल्कि कामकाज के सुचारू संचालन के लिए राजधानी में एक आधिकारिक ठिकाना भी आवंटित कर दिया है। 

जनपथ की 'चंद्रलोक बिल्डिंग' से चलेगा काम 

आयोग के कामकाज को औपचारिक रूप देने की दिशा में सरकार ने नई दिल्ली के जनपथ स्थित ‘चंद्रलोक बिल्डिंग’ में कार्यालय आवंटित किया है। इसी कार्यालय से वेतन आयोग अपनी आगामी सिफारिशों और गणनाओं पर काम करेगा। वर्तमान में, आयोग के लिए प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर आवश्यक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर लगभग तय...कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
 

रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा तय 

सरकारी जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 को एक संकल्प के माध्यम से आयोग के गठन को आधिकारिक मंजूरी दी गई थी। वैधानिक नियमों के तहत, आयोग को अधिसूचना जारी होने के 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें सरकार को सौंपनी होती हैं। 

गठन की तारीख: 3 नवंबर 2025 
डेडलाइन: मई 2027 (मध्य 2027 तक) 
शेष समय: लगभग 15 महीने 

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, एक्सपर्ट ने बताया कब से बढ़कर मिलेगी सैलरी?
 

25 फरवरी की बैठक पर टिकी निगाहें 

आगामी 25 फरवरी की तारीख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दिन जेसीएम (स्टाफ साइड) की नेशनल काउंसिल की एक उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 8वें वेतन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले 'मांग पत्र' (Memorandum) को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मांग पत्र में न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों में संशोधन जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!