अपने नाती के जन्मदिन पर खुश नजर आए लालू-राबड़ी, बेटी मीसा ने शेयर की तस्वीरें

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Sep, 2021 06:13 PM

lalu rabri looked happy on her grandson s birthday

इस अवसर पर लालू अपनी पत्नी राबड़ी देवी संग नाती के जन्मदिन में उपस्थित रहे और काफी खुश भी नजर आए। इस सेलिबरेशन की तस्वीरें मीसा ने सभी के साथ साझा की। दरअसल, जब से लालू यादव बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली एम्स गए हैं तब से वह पत्नी राबड़ी देवी के...

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने नाती और मीसा भारती के बेटे अधिराज का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लालू अपनी पत्नी राबड़ी देवी संग नाती के जन्मदिन में उपस्थित रहे और काफी खुश भी नजर आए। इस सेलिबरेशन की तस्वीरें मीसा ने सभी के साथ साझा की।
PunjabKesari
दरअसल, जब से लालू यादव बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली एम्स गए हैं तब से वह पत्नी राबड़ी देवी के साथ दिल्ली में बेटी मीसा के घर पर ही रह रहे हैं। वहीं पर राबड़ी देवी उनकी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख रहीं हैं, इधर बेटी मीसा भी अपने पापा की तबीयत को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। मंगलवार को लालू के नाती अधिराज का 5वां जन्मदिन था जो मीसा ने घर पर ही अपने माता-पिता के साथ मनाया।
PunjabKesari
इस दौरान लालू और राबड़ी दोनों खुश नजर आए और लालू की तबीयत में भी काफी सुधार दिखाई दिया। इस अवरस की तस्वीरें मीसा ने सोशल मीडिया पर सांझा की तो लालू के फैंस की खुशी का ठिकाना ना रहा। सभी उनकी इस तरह मुस्कुरातें हुए तस्वीरें देखकर खुश हुए। इन फोटोज में लालू और राबड़ी की मुस्कुराहट कमाल की लग रही है।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!