हो जाएं सावधान! इस राज्य में हुई बर्ड फ्लू की एंट्री, एक साथ 150 से ज्यादा कौओं की मौत से मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 10:20 AM

bird flu has entered bihar death of more than 150 crows at once

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल परिसर में बड़ी संख्या में मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में सेनेटाइजेशन अभियान शुरू किया गया है। सभी...

Bird flu in Bihar : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में बड़ी संख्या में मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट सामने आते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और प्रभावित क्षेत्र में एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। 

11 जनवरी को हुई थी कौओं की मौत 

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक ही स्थान पर पेड़ के नीचे 150 से अधिक मृत कौओं को देखा था। कई कौए तड़पती अवस्था में भी पाए गए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। 

रिपोर्ट में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने मृत कौओं के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए पटना और भोपाल की उच्च स्तरीय लैब में भेजे थे। भोपाल लैब से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट मिलते ही पूरे प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में सेनेटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही इलाके के सभी पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेकर जीरो सर्विलेंस के तहत जांच की जा रही है। 

प्रभावित इलाकों में सेनेटाइजेशन शुरू  

अंजली कुमारी ने बताया, “11 जनवरी को जब कौओं की मौत हुई थी, उस समय अत्यधिक ठंड थी, इसलिए पहले आशंका जताई गई थी कि ठंड के कारण मौत हुई होगी। लेकिन सैंपल की जांच के बाद भारत सरकार की ओर से पुष्टि हुई है कि कौओं की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में लगातार सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है और सभी पोल्ट्री फार्म की कड़ी निगरानी की जा रही है।” 

आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। आम लोगों से भी सतर्क रहने और मृत पक्षियों को न छूने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!