Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 10:57 AM

Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवती की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मकसुदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार की शादी दिसम्बर 2025 को निभा...
Chhapra Crime News: बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवती की हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मकसुदपुर गांव निवासी दिलीप कुमार की शादी दिसम्बर 2025 को निभा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग लगातार की जा रही थी। दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गले में फंदा लगाकर निभा की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी जब मृतका के मायके वालों को मिली तो वे भेल्दी थाना पहुंचे और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के मायके वालों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।