Bomb Threat : पटना-भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 09 Feb, 2026 12:09 PM

patna bhagalpur civil court receives bomb threat

Bomb Threat : बिहार से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के माध्यम से भेजी गई। इस सूचना के बाद बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पटना और भागलपुर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली करा लिया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। अदालत परिसरों में तलाशी ली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!