मासूम बेटी के स्कूल बैग में ईंटें भर सड़क पर चलवाया, चीखती रही बच्ची.. नहीं पसीजा मां का दिल! क्रूरता देख कांप जाएगी रूह

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2026 11:14 AM

daughter s school bag stuffed with bricks and made to walk on the road

मुजफ्फरपुर में ममता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर रही है। क्रूरता की हद पार करते हुए महिला ने बच्ची के स्कूल बैग में ईंटें भर दीं और उसे बोझ लादकर चलने पर मजबूर किया।

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर से ममता को शर्मसार करने वाला एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक महिला अपनी ही मासूम बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करती दिख रही है। अनुशासन के नाम पर बच्ची के स्कूल बैग में ईंटें भरकर उसे जबरन सड़क पर चलाने का यह वीडियो देख लोगों में भारी आक्रोश है। 

क्या है पूरा मामला? 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक महिला अपनी छोटी बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर रही है। सजा के तौर पर उसने बच्ची के स्कूल बैग में भारी ईंटें भर दी हैं, जिसके बोझ से दबी बच्ची रोती-बिलखती खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर जमा हो गए और महिला को समझाने की कोशिश की। 

चश्मदीदों का बयान 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जब महिला को रोकने का प्रयास किया और सुझाव दिया कि यदि वह बच्ची को नहीं रख सकती तो उसे आश्रम भेज दे, तो महिला उल्टा उनसे ही उलझ गई और बहस करने लगी। अंत में वह बच्ची को उसी हाल में अपने साथ लेकर चली गई। 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई 

वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत सक्रिय हो गया है। मुजफ्फरपुर के SSP कंटेश कुमार मिश्रा ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के सटीक स्थान (लोकेशन) की पहचान कर रही है। 

यह भी पढ़ें- फूल तोड़ने गई 8 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, जबरन सुनसान जगह ले गया 50 साल का शख्स, और फिर किया...

एसएसपी ने निर्देश दिया है कि बाल कल्याण अधिकारी (CWC) को मामले से जोड़ा जाए ताकि बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह बाल उत्पीड़न (Child Abuse) का मामला पाया जाता है, तो दोषी महिला के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!