मोबाइल की लत का खौफनाक अंजाम! बड़े भाई ने छोटे को दी रूह कंपा देने वाली मौ/त, मिनटों में उजड़ा पूरा परिवार

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 10:02 AM

muzaffarpur mobile dispute elder brother kills younger brother

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई की जान ले ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का...

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई की जान ले ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

मोबाइल विवाद में ली भाई की जान

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में हुई। मृतक की पहचान मनीष मंडल के रूप में हुई है। आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल ने अपने छोटे भाई मनीष मंडल की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर शंकर मंडल ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी मनीष ने उठाई हुई थी। वहीं, आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल के बारे में बताया जा रहा है कि वह बेरोजगार था और नशे की लत का शिकार था। 

आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!