Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2025 12:46 PM

Nitish Kumar Oath Ceremony: आज बिहार में नई सरकार का गठन (Bihar Government Formation) हो गया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा...
Nitish Kumar Oath Ceremony: आज बिहार में नई सरकार का गठन (Bihar Government Formation) हो गया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और NDA के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

JD(U) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और अशोक चौधरी ने गुरुवार को बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। वहीं BJP के दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, संजय सिंह टाइगर, रामा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद, राम कृपाल यादव और नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
नई कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट-
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडेय
- दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- राम कृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- डॉ. प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया था । उन्होंने कल बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। NDA ने 2025 के बिहार असेंबली चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसमें 243 में से 202 सीटें जीतीं। सत्ताधारी गठबंधन ने 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, यह दूसरी बार है जब NDA ने राज्य चुनावों में 200 सीटों का आंकड़ा पार किया। 2010 में, इसने 206 सीटें जीती थीं।