अब सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गाने बजाने वालों की खैर नहीं...खानी पड़ेगी जेल ही हवा, सख्त निर्देश जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Feb, 2026 01:26 PM

playing obscene and double meaning songs in public places is banned in bihar

Samrat Choudhary News : बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया है। सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और आयोजनों में ऐसे गाने...

Samrat Choudhary News :  बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों और वाहनों में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों का प्रसारण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने गुरूवार को बयान जारी कर कहा कि दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में ऐसे गानों के प्रसारण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा प्रभावित होती है तथा वे असहज महसूस करती हैं। 

सभी जिलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान
चौधरी ने कहा कि इस तरह के गाने बच्चों की सोच पर भी गलत असर डालते हैं। यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे। होली पर्व पर भी सभी जिलों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। 

महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और आयोजनों में बजने वाले ऐसे गानों को चिन्हित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 79 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जरूरत पड़ने पर साउंड सिस्टम जब्त करने और आयोजकों और वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में स्वस्थ और सुरक्षित माहौल बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। महिलाओं की गरिमा और बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!