Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2026 06:03 PM

PM Kisan 22nd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है। इस किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने ये जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उनकी...
PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब इस योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तैयारी है, लेकिन इससे पहले अगर किसानों ने कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं, तो उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इस पैटर्न को देखें तो फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
ये 2 जरूरी काम नहीं किए तो रुक सकती है किस्त
1. ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसका उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और सही लाभार्थियों की पहचान करना है। जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनकी किस्त अटक सकती है।
ई-केवाईसी कहां और कैसे कराएं?
नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन ई-केवाईसी भी संभव है
2. भू-सत्यापन (Land Verification) भी जरूरी
पीएम किसान योजना के तहत किस्त पाने के लिए खेती योग्य भूमि का सत्यापन भी अनिवार्य है। इसमें यह जांच होती है कि किसान के नाम पर वैध कृषि भूमि है या नहीं। भू-सत्यापन के लिए किसान अपने ब्लॉक कार्यालय, संबंधित लेखपाल या अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करें। भू-सत्यापन की स्थिति जांच लें वरना आने वाली किस्त का पैसा आपके खाते में आने से रुक सकता है।