सारण में पुलिस ने बरामद किया स्वर्ण व्यवसायी का शव, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Nov, 2021 05:59 PM

police recovered the dead body of the gold trader in the post mortem

मृतक की पहचान जाफरपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरूण साह (40) के रूप में की गई है। अरूण साह की पीट-पीटकर हत्या की गई है। वह बुधवार की रात एक मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जोगनी परसा गांव गया हुआ था।

छपराः बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक स्वर्ण व्यवसायी का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के आधार पर जोगनी परसा गांव के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान जाफरपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरूण साह (40) के रूप में की गई है। अरूण साह की पीट-पीटकर हत्या की गई है। वह बुधवार की रात एक मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए जोगनी परसा गांव गया हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!