शर्मनाक! साली को देख बिगड़ी जीजा की नियत, सुनसान जगह ले जाकर पार की हैवानियत की सारी हदें...

Edited By Harman, Updated: 28 Feb, 2026 10:54 AM

brother in law raped his sister in law

Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा जीजा लगता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...

Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दूर के रिश्ते का जीजा लगता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत की ओर शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी उपेंद्र कुमार पहले से घात लगाए बैठे था। आरोपी उपेंद्र कुमार ने पीड़िता को अकेला पाकर दबोच लिया और जबरन उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस गिरफ्त में अब आरोपी

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर आरोपी उपेंद्र कुमार को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस जघन्य अपराध के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!